Breaking News

आये दिन बैंक का सर्वर फेल होने से खाताधारक परेशान

बैंक कर्मियो पर खाताधारकों के साथ दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप

महराजगंज। स्थानीय यूनियन बैंक के शाखा में आये दिन सर्वर फेल होने के कारण खाताधारकों का लेन देन बाधित हो रहा है इस चिलचिलाती धूप में बैंक का चक्कर लगाने वाले आक्रोशित ग्राहकों ने बैंककर्मियों पर लापरवाही व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया । यूनियन के बैंक खाताधारक पवन पांडेय ने बताया कि सर्वर ठीक होने के बावजूद शाखा प्रबंधक व अन्य बैंककर्मी आये दिन बैंक के गेट पर सर्वर खराब होने का तख्ती लटका कर कार्य बाधित कर दे रहें है।इस चिलचिलाती धूप में अपने पैसे के लेन देन के लिये बार बार दौड़ना पड़ता है। खेसरारी निवासी बबलू का कहना है कि बिना सूचना के खाते से पैसा कटने पर शाखा प्रबंधक के पास जानकारी लेने पहुंचा तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया।और खाते की जानकारी देने से मना कर दिया।

बरवा रतनपुर निवासी माधुरी देवी का कहना है कि इस भीषण गर्मी में खाता खोलने के लिये बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा है फिर भी कोई सुनवाई नही है। बैंककर्मी ऑनलाइन के लिये कुछ सहज जनसेवा केंद्र संचालकों से सांठगांठ कर रखे है जो खाता खुलवाने के नाम पर ज़्यादा पैसा ले कर ऑनलाइन कर रहे है और उनके द्वारा फार्म जमा करने पर ही खाता खोला जा रहा है। सेनानी नगर के नर्वदा का कहना है कि पासबुक प्रिंटर लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है।जिसके वजह से खाताधारकों को अपने लेन देन की जानकारी नही मिल पाती है बैंक में लगे एटीएम मशीन भी 6 माह से खराब है जिसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से करने पर भी कोई सुनवाई नही हो रही है।इस संदर्भ में उपमहाप्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि कई दिनों से सिसवा शाखा के खिलाफ शिकायतें मिल रही है मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button