State

अयोध्या के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी परीक्षण उड़ान

अयोध्या : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम हवाई अड्डे पर शुक्रवार को परीक्षण उड़ान का सफल ट्रायल किया गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट के साथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसी को देखते हुए आज एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतारकर ट्रायल किया गया। इस एयरपोर्ट पर ज्यादा से ज्यादा आने की संभावना है। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे दिव्य और भव्य राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, जिसको देखते हुए देश और विदेश के श्रद्धालुओं का अयोध्या आगमन होगा। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button