Breaking News

आंधी व बारिश से कई जिलों में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान

लखनऊ । हल्की बारिश और बादल के कारण उत्तर प्रदेश के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। इससे लोगों को काफी राहत मिली। वहीं सब्जियों के लिए भी यह राहत की बारिश है। रात का तापमान कई जिलों में 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहा।

बुधवार को मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सर्वाधिक इटावा का 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दो दिन पूर्व तक यह तापमान बांदा, झांसी आदि कई जिलों में 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा था। पिछले 24 घंटों में बलिया का अधिकतम तापमान जहां 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वाराणसी का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लखनऊ का 30.2, कानपुर का 34.6, हमीरपुर का 35.6, बस्ती का 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान इटावा का 18.2 डिग्री रहा। वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री, बरेली का 22.3, लखनऊ का 22.4, कानपुर का 22, लखनऊ का 22.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button