State

कूनो में तेजस की मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान

श्योपुर । मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस चीते की मौत हुई है, वह नर था और उसका नाम तेजस है। मॉनिटरिंग टीम को तेजस की गर्दन के ऊपरी हिस्से में चोट के निशान दिखे थे, जिसके बाद इस बात की जानकारी तुरंत पालपुर मुख्यालय स्थित वन्य प्राणी को दी गई।

जानकारी के बाद कूनो पहुंची पालपुर टीम ने तेजस का चेकअप किया, जहां उन्होंने गर्दन के ऊपर मिले चोट के निशाना कों गंभीर पाया। डॉक्टरों की टीम तेजस का इलाज करने के लिए तेजस को बेहोश किया। जहां कुछ समय के बाद वह मृत पाया गया। वहीं, चीता की मौत के बाद टीम तेजस को लगी चोट की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद तेजस की मौत का सही कारण समाने आएगा।हालांकि चोट कैसे लगी, जिससे उसकी जान ही चली गई। इसके बारे में कूनो डीएफओ पीके वर्मा का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। क्योंकि बाड़े में साथ में कोई चीता नहीं था, इस समय केवल पांच चीते ही बाड़ों में हैं, जो कि अलग-अलग हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button