किशोरी बरामद, प्रेमी गिरफ्तार,घर से पांच महीने पहले गायब हुई थी किशोरी
हेलो यू एप से किशोरी से हुई थी दोस्ती.लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने भी की कार्रवाई, प्रेमी को पकड़ा
वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र से पांच महीने पहले लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड के वागेश्वर जिला निवासी पारस वर्मा (24) सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वहीं दूसरी तरफ लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गायब किशोरी को बरामद कर आरोपी को दबोचा। आगे की कार्रवाई में उसे जेल भेजा गया।
चौक थानाक्षेत्र पुलिस द्वारा हुई कार्रवाई में पूछताछ में पता चला कि आरोपित ने हेलो यू एप से किशोरी से दोस्ती की। किशोरी को बताया कि वह कंपनी में इंजीनियर है। इसके बाद 19 जनवरी को वह किशोरी को अपने साथ सूरत ले गया। वहां किशोरी को पता चला कि वह शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस ने किशोरी के मोबाइल से पारस का नंबर लेकर ट्रेस कर रही थी। पता चला कि वह सूरत है। एक सप्ताह पहले पुलिस सूरत गई तो वहां वे नहीं मिले। बाद में जानकारी मिली कि वे बेनियाबाग कूड़ाखाना के पास रह रहे हैं।
वहीं, दूसरा मामला लालपुर पांडेयपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गायब किशोरी को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने रिंग रोड के पास से दबोचा। आरोपी दीपचरन राजभर निवासी नक्खीघाट पास के ही नमकीन फैक्ट्री में काम करता था। किशोरी के स्कूल आते-जाते वक्त उसने दोस्ती हुई इसके बाद उसने किशोरी को स्कूटी के माध्यम से सारनाथ छोड़ा और ड्यूटी पूरा कर रिंग रोड के पास एक कमरा लेकर उसके साथ रहता था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को दबोचा। उसे जेल भेजा गया।



