Breaking News

आकाशीय बिजली से झुलसकर किशोरी की मौत

बिजनौर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के घर की छत पर कुछ काम करने गयी 13 वर्षीय एक किशोरी की आकाशीय बिजली गिरने से झुलस कर मौत हो गयी ।

जिला पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम लगभग साढे़ पांच बजे नजीबाबाद थाना क्षेत्र के पाईबाग इलाके में रहने वाली मोनिका घर की छत पर रखे सामान को बारिश से ढ़कने गयी थी ।

जानकारी में कहा गया है कि इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने के कारण मोनिका की झुलस कर मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button