Crime

शिक्षक की गोली मार कर हत्या

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र में गुरुवार को एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के भोगांव कस्बे में संविदा पर कार्यरत शिक्षक हेमराज (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षक देवरिया के एक इंटर कॉलेज में संविदा पर कार्य करते थे और 15 दिन पूर्व वे अपने घर आए थे। आज सुबह भोगांव में रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित अपने आवास से अपने मूल गांव हरगनपुर जा रहे थे कि रास्ते में देवीपुर नहर पुलिया के निकट उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई । (वार्ता)

Related Articles

Back to top button