Crime

बहराइच में शिक्षक की हत्या

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र में एक सहायक अध्यापक की बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी ।पुलिस के अनुसार सोमवार की रात्रि क्षेत्र के ग्राम कोनारी निवासी सहायक अध्यापक श्याम सिंह (32) खाना खाकर बहराइच-लखनऊ मार्ग पर टहल रहे थे।इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। काफ़ी देर तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें तलाशने के लिए घर से निकले। इस बीच एक राहगीर ने दूध डेयरी के पास उनके पड़े होने की सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले सहायक अध्यापक की मौत हो चुकी थी। (वार्ता)

गाजीपुर :कच्ची उम्र का प्रेम ……पूरा परिवार साफ

Related Articles

Back to top button