Crime

दो‌ बाइकों की टक्कर में अध्यापक की मौत

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र में सोमवार को दो बाइको की भिड़ंत में एक अध्यापक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नारखी के बछगांव निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा (45) एक जूनियर स्कूल औखरा में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह सोमवार की प्रातः बाइक द्वारा जूनियर हाई स्कूल औखरा जा रहे थे कि नयाबास और बरतरा के समीप तेज गति से आ रहे बाइक सवार इकबाल (26) ने टक्कर मार दी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button