
दुद्धी बार की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कल
दुद्धी, सोनभद्र– दुद्धी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण शनिवार को कचहरी परिसर में सम्पन्न होगा।इस आशय की जानकारी देते हुए इल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ शनिवार को कचहरी परिसर में होगा।जिसके मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव प्रथम होंगे।जबकि विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह होंगे।उन्होंने सभी अधिवक्ता समेत सम्मानितजन से शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने की अपील की है।



