Crime

कौशांबी में एसयूवी ने सिपाही को रौंदा,मौत

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में सोमवार भोर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एसयूवी की चपेट में आकर एक सिपाही की मौत हो गयी।पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तिल्हापुर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अवनीश दुबे सराय अकिल कस्बा के पटेल चौराहा पर आज भोर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बोलेरो कार पर सवार एक व्यक्ति सिपाही को रौंदते हुये भाग निकला। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button