
पुलिस अधीक्षक देवरिया ने किया थाना महुआडीह का औचक निरीक्षण
थाना कार्यालय व परिसर आदि का भ्रमण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
महुआडीह, देवरिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ0 श्रीपति मिश्र ने शनिवार को थाना महुआडीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव, माल-खाना, शस्त्रागार व महिला हेल्प-डेस्क आदि का अवलोकन करते हुए थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर, बैरक, मेस व शौचालय आदि की साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। थाना परिसर में खड़े वाहनों के नियमानुसार निस्तारण कराने तथा विवेचकों को लंबित विवेचनाओ के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस की तैयारियों/कार्यवाही व निर्गत आदेशों-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु सख्त निर्देश दिए गए तथा बेलवा मे नवनिर्मित महुआडीह थाने के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को उचित दिशा निर्देश दिए । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी,थानाध्यक्ष महुआडीह विपिन मलिक, तथा थाना महुआडीह के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



