Crime

मिर्जापुर में पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के कछवा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी और बाद में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।अपर पुलिस अधीक्षक श्री कांत प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र के बजरडीहा गांव निवासी देवनाथ पटेल का पुत्र राजेश पटेल (40) ने आज सुबह अपनी पत्नी नीतू (36) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। उसके बाद राजेश ने खुद जहरीले प्रदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे इलाज के लिए कछवा अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button