Breaking News

माँक ड्रिल का सफल आयोजन कैम्पियरगंज सीएचसी पर

शरद गुप्ता

गोरखपुर।जनपद के कैम्पियरगंज सीएचसी पर मंगलवार को कोरोना को लेकर सफल माँक ड्रिल हुआ। एम्बुलेंस से लेकर डाक्टर व सभी स्वास्थ्य कर्मी काफी सतर्क दिखे। सभी लोग मास्क, हैंड ग्लब्स,पीपीई पहने हुए थे। बसन्तपुर निवासी रोहित की तबियत खराब हुई। उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी कैम्पियरगंज लाया गया। पर्ची बनवाकर डा.राजेश वर्मा को दिखाया गया। उसे बुखार, खासी,सांस फूलने की समस्या थी। डाक्टर ने चेक किया तो आक्सीजन लेवल, हार्ट बीट कम था। डाक्टर के एडवाइज पर एंटीजन किट से कोविड जांच की गयी तो बालक कोविड पाजिटिव मिला।

मरीज का एक्सरे व खून जांच कराने के बाद फौरन उसे कोविड एम्बुलेंस से कोविड वार्ड ले जाया गया।वहां एम्बुलेंस से स्टेक्चर पर उतारकर कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। कोविड वार्ड के बाहर कर्मी ने हाथ सेनेटाइज कराने के साथ मरीज को पंजीकृत किया। दो बेड वाले कोविड आईसीयू वार्ड में नोडल अधिकारी डा.प्रभात मद्धेशिया के देख रेख में पीपीई किट पहने डाक्टरों ने मरीज को आक्सीजन लगाने के साथ आवश्यक दवाएं दी।इस दौरान डाक्टरों की टीम मास्क, हैंड ग्लब्स लगाये हुए और दूरी भी बनाये हुए थे।डाक्टरों की टीम पीपीई किट पहने हुए थी। इस दौरान अस्पताल के लोग सतर्क दिखे। एडिशनल सीएमओ डा.एके चौधरी ने बताया कि सफल माँक ड्रील हुआ। कोविड प्रभारी डा.प्रभात मद्धेशिया ने कहा कि पिछले बार माँक ड्रिल में सतर्कता,पीपीई किट पहनने में देरी, आक्सीजन लगाने में अनभिज्ञता तमाम खामियां थी। जो इस बार माँक ड्रिल में दूर हो गयी।

Related Articles

Back to top button