Breaking News

फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों ने किया जमकर नारे बाजी

भटनी, देवरिया । भटनी क्षेत्र के बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज के छात्र छात्रों ने भटनी स्थित छोटी गंडक नदी के पुल पर फीस बढ़ोत्तरी को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के विरूद्ध धरना प्रदर्शन किया । छात्रों ने बताया कि सेमेस्टर फीस बृद्धि को लेकर छोटी गंडक नदी पुल पर चक्का जाम किया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन द्वारा किसी तरह छात्रों को समझा बुझाकर बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज लाया गया जहाँ प्रबंधक के सामने सभी छात्रों ने अपनी समस्या को रखा। महाविद्यालय प्रबंधक ने बताया की सेमेस्टर के हिसाब से सभी छात्रों से पैसे मांगे गए है।

छात्रों की इस धरना प्रदर्शन की जानकारी सलेमपुर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी पंचमलाल यादव को दिया गया। बताते चले की बहादुर मेमोरियल के प्रबंधक ने छात्र छात्रों को समझाने के बाद छात्रों ने फीस को लेकर मान गए । प्रबंधक द्वारा नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद फीस के लिए विद्यालय द्वारा अन्य विद्यालयो की अपेक्षा फीस के बावत पता कर फीस में सें दो सौ रूपये कम देने की बात कहने पर सभी छात्र मान गये।

Related Articles

Back to top button