Breaking News

मतदान के लिये जागरूकता रैली निकालकर छात्रो ने किया लोगो को जागरूक

भटनी, देवरिया । भटनी क्षेत्र के नोनापार में प्रतिष्ठित देवबन्धु महाविद्यालय में छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया । नगर भ्रमण के बाद रैली का समापन महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर देवबनधु महाविद्यालय के प्रबनधक पं गंगेश्वर नाथ तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस समय लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है, इस महा पर्व को सफल बनाने के लिए हम सभी मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास करे, क्यों कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर हम अपने एक एक मत से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाये यह हमारा परम कर्तव्य है। इसलिए हम सभी से पुनः निवेदन करते हैं कि इस लोकतंत्र के महा उत्सव में सभी युवाओ, महिलाओ, पुरूषों और सभी मतदाता मतदान जरूर करें।

Related Articles

Back to top button