
विद्यार्थी परिषद ने किया मतदान के प्रति रंगोली बनाकर लोगो को जागरूक
बरहज, देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरहज नगर इकाई द्वारा चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान ‘मेरा वोट मेरी आवाज’ के तहत मंगलवार को सायं 101 फीट की तिरंगा ध्वज की रंगोली बनाई गई। यह रंगोली सरयू तट के रेत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच आयाम के द्वारा बनाया गया इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ विनय तिवारी ने कहा कि इस रंगोली का उद्देश्य मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करना है।चुनाव लोकतंत्र का महोत्सव होता है जिसमें मतदाता को जागरूक करना भी देश सेवा है साथ ही उपस्थित लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।

नगर अध्यक्ष खड़ग बहादुर यादव ने कहा कि अपने मत का उपयोग राष्ट्र के हित में करना चाहिए जो देश और समाज का विकास कर सके उन्हें ही नेतृत्व का अवसर प्रदान करना चाहिए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत उपाध्यक्ष डॉ विनय तिवारी, विभाग संगठन मंत्री राकेश, जिला प्रचारक अखिलेश्वर एवं नगर अध्यक्ष खड़ग बहादुर यादव ने मशाल जलाकर कर किया। कार्यक्रम की संयोजक राष्ट्रीय कला मंच बरहज नगर प्रमुख सलोनी विश्वकर्मा एवं कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री अमन गुप्ता ने किया।
वंदे मातरम् गीत जिला सह संयोजक सोनाली सोनकर ने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित, डॉ अमरेश त्रिपाठी, शुभम निषाद, प्रियांशु शुक्ला, प्रीति चौहान, रिशु यादव,आंचल साहनी, कंचन गुप्ता,खुशबू सोनकर, गणेश पांडे, निखिल मिश्रा, गौरव विश्वकर्मा, रवि राव, अभिषेक गुप्ता, श्रद्धानंद तिवारी, मोनी मिश्रा, करन साहनी, मुस्कान,गोपी, अहम निषाद, अंतिमा तिवारी, प्रतिभा कुशवाहा,काजल सोनकर, सुधा सोनकर, अनुपमा गुप्ता, रानी चौहान, हिमांशी श्रीवास्तव, विजय पाठक, सत्यम जायसवाल, रत्नेश पांडे, आदर्श गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



