Breaking News

STF व पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

गोरखपुर : तेनुआ टोला प्लाजा पर वर्तमान समय में गांजे सहित अन्य नशीले पदार्थों की डिलेवरी धड़ल्ले से हो रही है। तस्कर तेनुआ टोल प्लाजा के पास ही डिलेवरी मंगा रहे हैं। ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश बुधवार को एसटीएफ गोरखपुर यूनिट व गीडा पुलिस ने संयुक्त रूप से किया है। टीम ने तेनुआ टोल प्लाजा के पास से बुधवार की सुबह एक कुंतल 51 किलोग्राम व 450 ग्राम गांजे के साथ तीन आरोपियों को ​गिरफ्तार किया।

एसओ गीडा राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक संख्या एचआर 38 जेड 7205 से गांजे की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद एसटीएफ व गीडा पुलिस ने टोला प्लाजा के पास घेराबंदी कर लिया। इस दौरान ट्रक आता दिखा। रोककर तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों इन्द्रजीत सिंह पुत्र चिंगारा सिंह निवासी वादौली जिला अलवर राजस्थान, लंकेश्वर हरिजन पुत्र देनीराम हरिजन निवासी बुगरीबाड़ी थाना ऊगलगुड़ी जिला ऊगलगुड़ी आसाम और दीपक कुमार सक्सेना पुत्र रामबिहारी सक्सेना निवासी ददिरवा थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई। राजस्थान का इंद्रजीत ही गिरोह का सरगना है।

वह​ वर्तमान में रोहिणी दिल्ली में रहता था। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे गांजे की डिलेवरी टोल प्लाजा पर ही एक व्यक्ति को करने वाले थे। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है जो वहां डिलेवरी लेने वाला था। इसके पहले भी कई बार यहां नशीले पदार्थ की डिलेवरी मंगाई गई है। पहले भी दो बार तस्करों की यहां से गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button