
गोरखपुर : गोलघर काली माता मंदिर प्रांगण में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के स्थापना हेतु आज तीन दिवसीय पूजा का शुभारंभ हुआ। लगातार तीन दिनों तक होने के पश्चात तीसरे दिन भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विधिपूर्वक पूजन के साथ स्थापित होगी । स्थापना पूजा विधि मुख्य विद्वान रविशंकर द्विवेदी के साथ अन्य विद्वान पंडितों की उपस्थिति में लगातार तीन दिनों तक चलेगी, तीसरे दिन श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी ततपश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
तीन दिवसीय पूजा अवसर पर प्रमुख रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, अवधेश श्रीवास्तव,पूर्व उपसभापति व स्थानीय पार्षद मनु जायसवाल, मानवेन्द्र जायसवाल, कृष्ण गोपाल सैनी, अरुण सैनी, श्रवण सैनी, अशोक सैनी, दिवाकर सैनी, प्रिति सैनी, राजेश सोनकर, जगदीश जायसवाल, अशोक जयसवाल, दीपक जायसवाल‛आत्मा’, अमित जायसवाल, धीरज जायसवाल, संदीप जायसवाल के साथ कई पंडित पूजा में सम्मिलित रहे ।



