State

सपाईयों ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन, पौधारोपड़ कर मिठाईयाँ बांटी

रामपुर कारखाना, देवरिया । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धुमधाम से मनाया, इस अवसर पर बसंतपुर धुसी में विद्यालय पर बृक्षारोपड़ कर मिठाईया बांटी गयी। इस अवसर पर युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम हुए।  इस अवसर पर कंचनपुर चौराहे पर साईकिल यात्रा निकाल कर समाजवादी आह्वान पत्र का वितरण किया गया।
सपा नेता बृजेश यादव ने कहा की भाजपा की सरकार गरीब विरोधी, मजदूर, श्रमिक एवं व्यापारी विरोधी कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल मे जनता में असंतोष की भावना है। प्रदेश सरकार की गलत नितियों के कारण किसान, मजदूर, सहित हर तबका परेशान है। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव धर्मवीर गुप्ता, उद्धव कुशवाहा, असलम मास्टर, सन्नी गोड़, अजय यादव, जावेद अंसारी, कुंदन जायसवाल, विजय यादव, न्यूटन यादव, रियाज अंसारी, बिक्की शर्मा, इमरान, धर्मेन्द्र, रामू, इदरीश, भरत, देवेन्द्र, चन्द्रभान, विनोद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: