
सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व विधायक गजाला लारी का जन्मदिन
भटनी, देवरिया। स्थानीय नगर पंचायत भटनी कस्बे में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक गजाला लारी का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के रामलीला मैदान,जंगली जालपा सहित अन्य जगहों पर रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गजाला लारी का जन्मदिन पूरे धूमधाम से केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया ।
इस दौरान पूर्व विधायक गजाला लारी ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर व मिठाइयां बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। गजाला लारी के जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे रामपुर कारखाना क्षेत्र में धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया । इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, वरिष्ठ सपा नेता बेचुलाल वर्मा,पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता नगर पंचायत भटनी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन यादव, सुरेंद्र यादव, विवेक रंजन, इस्माइल अंसारी, प्रधान अशोक यादव, चबलू अंसारी, संतोष सिंह, मुन्ना यादव, सुमंत यादव, शुभम वर्मा सचिन यादव हरिकेश यादव भोला लारी अमन यादव, मेराज अंसारी राहुल यादव,अमित वर्मा, विशु सिंह अकेला,अंकित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।



