NationalUP Live

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमित पाए गए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि उनमें कोविड-19 के एक भी लक्षण नहीं हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर उनका देखभाल कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की देर शाम इस बात की जानकारी दी गई।
सपा ने बताया, ‘समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।’

Related Articles

Back to top button