Crime

पुत्रवधू पर बुरी नीयत रखने वाले पिता की बेटे ने कर की हत्या

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके के लुधपुरा मुहाल में पुत्रवधू पर बुरी नीयत रखने वाले कलयुगी पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि अपने ही पिता की हत्या को अंजाम देने वाले अमित राठौर को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button