श्री अग्रसेन कॉलेज में ध्यान का अद्भुत सत्र, जानिए क्या हुआ
श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज में प्राणिक हीलिंग एवं ट्विन हार्ट्स मेडिटेशन का सामूहिक सत्र आयोजित हुआ। विद्यालय परिवार की सहभागिता में हुए इस कार्यक्रम में ध्यान, आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच और एकाग्रता पर विशेष जोर दिया गया। श्री पुलकित अग्रवाल एवं संदीप जी ने ध्यान सत्र का संचालन किया। प्रतिभागियों ने शांति, ऊर्जा और सामूहिक शुभ-संकल्प का अनुभव किया।
वाराणसी। श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज में ध्यान, आत्मिक शांति एवं सकारात्मक चिंतन को समर्पित एक सुंदर एवं प्रेरणादायी सामूहिक ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विद्यालय के प्रबंधक पंकज अग्रवाल (एल.आई.सी.), सहायक मंत्री श्री दिनेश कुमार अग्रवाल ‘डोरीवाले’, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंधिका श्रीमती गरिमा टकसाली, युवा समाजसेविका श्रीमती मेनका अग्रवाल, श्रीमती कल्पना पंकज अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से प्राणिक हीलिंग एवं ट्विन हार्ट्स मेडिटेशन का अभ्यास किया।
ध्यान सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने मन की शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। साथ ही सामूहिक शुभ-संकल्प के माध्यम से प्रेम, करुणा, शांति और विश्व-कल्याण की भावना को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।
प्राणिक हीलिंग पद्धति में ऊर्जा के संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जबकि ट्विन हार्ट्स मेडिटेशन प्रेम, करुणा, आंतरिक शांति और समस्त विश्व के कल्याण की भावना को विकसित करने पर केंद्रित है।
यह प्रेरणादायी एवं अद्भुत मेडिटेशन सत्र श्री पुलकित अग्रवाल एवं श्री संदीप जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सत्र के समापन पर प्रतिभागियों ने इसे मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मिक ऊर्जा से भरपूर अनुभव बताते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर जोर दिया।
तिरंगा हाथों में, सेवा दिल में… काशी में संकल्प की अनोखी पहल
PM मोदी का बड़ा ऐलान, युवाओं को मिलेगी फ्री कोचिंग और AI ट्रेनिंग



