Breaking News

सैनिक का शव गांव पहुंचा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

हजारों लोगों समेत जिला व पुलिस प्रशासन रहा मौजूद, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी सलामी

औरैया । जनपद के अजीतमल क्षेत्र के गांव मौजमपुर में रहने वाले संजय सिंह भदौरिया सेना में कार्यरत थे। इन दिनों वह जयपुर में 15 गनेडियर कोर में रहकर देश सेवा कर रहे थे। बीते दिनाें वह नायब सूबेदार की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली गए थे, जहां पीटी परेड के लिए तैयारी के समय अचानक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।

यह सूचना मंगलवार को परिजनों को दी गयी। सूचना पर दिल्ली पहुंचे परिजन के सामने पोस्टमार्टम कराने के बाद सैनिक का पार्थिव शरीर गुरूवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव के भीखेपुर चौराहे पर पहुंचते ही लोगों का हुजूम उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। गांव में अपने लाल का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में हहाकार मच गया। जिले के पूर्व सैनिकों का समूह भी सैनिक के अंतिम दर्शन को पहुंच गया।

वहीं पति का शव देख पत्नी प्रीती व 10 वर्षीय बेटा शुभ उससे लिपट गए और उनके आंसू नहीं थमे। पिता रामनाथ सिंह, बड़ा भाई राजू भदौरिया व बहन संगीता सभी की आंखों का नीर सूख गया। इस दौरान रूंधे गले से पिता ने कहा कि बेटा ने देश सेवा करते हुए प्राण त्याग दिए। मुझे उस पर गर्व है। शव को जिला पुलिस ने और कानपुर एएडी आर्मी, एयर डिफेंस के सैनिको ने गारद करते हुए अंतिम विदाई देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। सैनिक के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देते हुए जय हिन्द के नारे लगें।

इस दुखद मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, आम आदमी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, एडीशनल एसपी, एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम अजीतमल अरबिन्द कुमार, सीओ प्रदीप कुमार के साथ कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह मौजूद रहें।उल्लेखनीय है कि, दिवंगत सैनिक संजय सिंह भदौरिया की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व प्रीति से हुई थी। दोनों के एक बेटा शुभ है। सैनिक का परिवार इन दिनों औरैया में रह रहा था। बीती 11 अगस्त को घर से ट्रेनिंग के लिए दिवंगत सैनिक दिल्ली गए थे, जहां हृदय घात से उनकी मौत हो गई थी।(हि. स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button