Breaking News

घर लौटे फौजी का धूमधाम से हुआ स्वागत, मोहल्ले में बांटी मिठाईयां

महाराजगंज। नगर पालिका परिषद महाराजगंज के आजाद नगर निवासी अजय गुप्ता पुत्र विक्रम गुप्ता जो सेना में जॉइनिंग के बाद असम बॉर्डर पर तैनात थे आज पहली बार अपने घर वापस आए। जिससे मोहल्ले वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया,वही मोहल्ले में लोगों ने अपने बीच एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा अजय को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए स्वागत किया। वार्ड के सभासद बृजेंद्र पटेल ने कहा कि अजय ने सेना में जाकर देश सेवा करने का जो संकल्प लिया है वह हम सबके लिए गर्व की बात है इससे जनपद सहित मोहल्ले का नाम रोशन हुआ है।

Related Articles

Back to top button