Breaking News

30 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। कमिश्नरेट की लोहता थाना पुलिस ने मोढ़ैला जीटी रोड के पास से मुखबीर की सूचना पर 30 किलो 270 ग्राम गांजा के साथ संजीव कुमार शाह नामक गांजा तश्कर को गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थ के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस के उच्चाधिकारियो के निर्देश जारी अभियान के तहत मोढ़ैला जीटी रोड के पास से सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्कर संजीव कुमार शाह (24) को पकड़ा। संजीव  ग्राम देवरिया थाना कोपा जिला छपरा बिहार के रहने वाला है।

एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया गया है। उसके पास से बरामद 30 किलो 270 ग्राम गांजा  की अनुमानित कीमत चार लाख है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी,उपनिरीक्षक संदीप सिंह,हेड कांस्टेबल दीपक सिंह,अजीत कुमार,संदीप सिंह,विनोद यादव,जुनैद आलम शामिल थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button