वाराणसी। क्राइम ब्रांच व थाना फूलपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने देशी शराब की दुकान की आड़ में नकली शराब को असली बनाकर बेचने वाले गिरोह का भांडाफोड़ कर छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में 94 शीशी अवैध शराब, देशी 9033 वैध शराब देशी के पौवें 927 नकली ढक्कन, 1117 नकली क्यूआर कोड 55 लीटर स्प्रिट, एक अल्कोहलो, एक परखनली, दो बोतल केरामल और दो किलो यूरिया बरामद किया।
एसओेजी प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि स्वाट प्रभारी एसआई मनीष कुमार मिश्रा पुलिस टीम व आबकारी निरीक्षक रमेश यादव के साथ थाना फूलपुर क्षेत्र में मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि फूलपुर क्षेत्र व देशी शराब की दुकानों पर भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण कर देशी शराब की दुकानों पर बिक्री की जाती है और अन्य लोगों को भी सप्लाई की जाती है। इस सूचना पर संयुक्त टीम ने थाना फूलपुर,थाना सिंधौरा व थाना चोलापुर क्षेत्र में त्वरित कार्वाई करते हुए देशी शराब के ठेकों व अभियुक्तों के घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त अरविंन्द चौरसिया निवासी ग्राम फूलपुर, सूरज जायसवाल निवासी चोलापुर, संदीप जायसवाल निवासी चोलापुर, अवधेश मौर्य निवासी सिन्धौरा, प्रभूनरायण मौर्या निवासी राजपुर वाराणसी, शुभम मौर्य निवासी फुलवरिया को गिरफ्तार किया गया।



