Breaking News

लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

देवरिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। थाने में तैनात मान सिंह को प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, थानेदार को आला अफसरों के आदेशों की अवहेलना करना बृृहस्पतिवार को भारी पड़ गया। थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी भूमि से लोगों के अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया था। इस भूमि पर सरकारी भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार अफसरों और थानाध्यक्ष से कहा, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। इससे पुलिस के अधिकारी नाराज हुए। इस पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button