State

शिवराज ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोडे बारह दक्षिण अफ्रीकी चीते, संख्या बढ़कर बीस हुयी

श्योपुर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच मादा सहित 12 दक्षिण अफ्रीकी चीतों को बाड़े में छोड़ा, जिससे राज्य में चीतों की संख्या 20 हो गयी।इस अवसर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य के वन मंत्री विजय शाह विशेष रूप से मौजूद थे।

भारतीय वायुसेना के विशेष विमान में इन चीतों को पहले ग्वालियर लाया गया, चिकित्सकीय जांच की गई और फिर कूनो के लिए हेलीकॉप्टरों में रवाना किया गया।चीतों की देखभाल के लिये कूनो राष्ट्रीय उद्यान में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बारह चीतों को रखने के लिये 10 कोरेंटाइन बोमा तैयार किये गये हैं। इनमें 8 नये और 2 पुराने कोरेंटाइन बोमा को परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा दो आइसोलेशन वार्ड तैयार किये गये हैं। सभी कोरेंटाइन बोमा में छाया के लिये शेड बनाये गये हैं। चीतों के लिये पानी की व्यवस्था की गयी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चीतों का पुनर्वास पर्यटन तथा रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विलुप्त हुए चीतों का पुनर्स्थापन एशिया महाद्वीप, भारत और भारत में भी मध्यप्रदेश में किया है। पूरा प्रदेश उनका आभार प्रकट कर रहा है।इससे पहले 17 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर नामीबिया से लाये 8 चीतों को कूनो में छोड़ा गया था।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button