Breaking News

भगवानपुर में शिवकुमार चौधरी ने किया क्षेत्रीय फुटबाॅल मैच का शुभारंभ

पीपीगंज : न्यू जूनियर स्टार स्पोर्टिंग क्लब समित भगवानपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय क्षेत्रीय फुटबाॅल प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ गोरखपुर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-15 श्रीमती सरोज देवी के पति एवं वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह फुटबाॅल मैच नगर पंचायत पीपीगंज के जंगल बिहुली (भगवानपुर) में स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान में खेला गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों टीमों ने भाग लिया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिवकुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि इस तरह के खेल से लोगों में समरसता की भावना का विकास होता है। वही खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास मे सहायक होता हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल में समय का महत्व होता है, समय से खेल को मुकाम तक पहुंचाने वाले खिलाड़ी ही देश विदेश में नाम कमाते हैं। इस अवसर पर चुनमुन सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, मिथिलेश चौरसिया, विजय गौड़, छोटू यादव, अशोक कनौजिया एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य और सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button