Crime

सैक्सरैकेट का खुलासा : 5 महिला सहित 6 गिरफ्तार

रायगढ़,छत्तीसगढ़। ग्राम तेलीकोट में कुछ लड़के-लड़कियां इकट्ठे देखे गए। जिनकी गतिविधियां उचित नहीं थीं। ऐसे में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा एसडीओपी प्रभात पटेल को मुखबीर की सूचना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल थाना एवं चौकी की स्मॉल टीम के साथ ग्राम तेलीकोट में रेड कार्यवाही की। जहां 5 महिलाएं खरसिया, रायगढ़, अंबिकापुर और जशपुर की और एक व्यक्ति- श्याम कुमार वर्मा निवासी पुरानी बस्ती खरसिया संदिग्ध अवस्था में मिले। जिनसे पूछताछ पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं एवं पकड़े गए व्यक्ति को थाने लाया गया, जिन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button