State

रथयात्रा के दौरान करंट लगने से सात लोगों की मौत

अगरतला : त्रिपुरा में रथ यात्रा के दौरान बुधवार शाम उनाकोटि जिले के कुमारघाट में रथ के हाईटेंशन बिजली लाइन संपर्क में आने के बाद लगी आग में दो नाबालिगों सहित सात लोगों की मौत हो गई है।

सूत्रों ने आज यहां बताया कि दुर्घटना में कम से कम 18 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री माणिक साहा मौके पर पहुंचे है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button