Breaking News

तेलंगाना में हुई सड़क दुर्घटना में कर्नाटक के सात मजदूरों की मौत


हैदराबाद । शहर के बाहरी क्षेत्र में पेड्डा गोलकोंडा के पास शुक्रवार देर रात एक वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वैन में सवार कर्नाटक के सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक आयुक्त (यातायात) विश्व प्रसाद ने बताया कि वैन में सवार 31 मजदूरों में से पांच की मौके पर ही जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि चार लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वाहन में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं हैं।

प्रसाद ने बताया कि ये सभी मजदूर यहां सूर्यपेट इलाके में सड़क निर्माण के कार्य में लगे थे और कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण काम बंद होने के बाद कर्नाटक में अपने गृह जिले रायचुर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गुजरात जा रहा आम से लदा ट्रक बेहद तेज गति में था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button