
वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का हृदयाघात से देहांत हो गया। वे राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल के लिए उत्तर प्रदेश को रिपोर्ट करते थे। उनके निधन से पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर फैल गई है। 61 वर्ष के कमाल खान ने गुरुवार रात रिपोर्टिंग की थी। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। परिजनो ने बताया कि भोर करीब चार बजे कमाल ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। श्री खान लंबे समय से एनडीटीवी से जुड़े थे और अपनी बेवाक शैली और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिये जाने जाते थे।



