State

ऑपरेशन त्रिनेत्र 2: पुंछ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को किया ढेर

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन त्रिनेत्र -2 के दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया।सुरक्षा बलों के बीच पहली मुठभेड़ कल रात करीब 11:30 बजे हुई, जिसके बाद निगरानी उपकरणों के साथ ड्रोन तैनात किए गए। 6 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर, ब्रिगेडियर एमपी सिंह ने पुंछ में संवाददाताओं से कहा,“’चार विदेशी आतंकवादियों के खात्मे ने एक बार फिर क्षेत्र में स्थिरता, समृद्धि और प्रगति बनाए रखने में भारतीय सुरक्षा तंत्र, विशेष रूप से भारतीय सेना के संकल्प को प्रदर्शित किया है।” उनके साथ पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय शर्मा भी थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button