Entertainment

फ़िल्म “गंगा किनारे परदेसी” में सत्येंद्र सिंह राजपूत और शाहबाज खान एक साथ करेंगे धमाल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहबाज खान के साथ धमाल करते नजर आएंगे भोजपुरी सिनेमा के चर्चित स्टार सत्येंद्र सिंह राजपूत। आने वाली फ़िल्म “गंगा किनारे परदेसी” के लिए शाहबाज खान को अनुबंधित किया गया है। एबी बंसल प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही निर्माता डॉ अभय बंसल की फ़िल्म “गंगा किनारे परदेसी” एक सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म है जिसकी कहानी काफी अलग है।

भोजपुरी सिनेमा में आजकल नायक-नायिका सत्येन्द्र सिंह राजपूत और अलीशा अली खान की नई जोड़ी चर्चा में है। यह दोनों सितारे एक साथ बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “गंगा किनारे परदेशी” लेकर आ रहे हैं। जिसमें पहली बार वह एक साथ नजर आने वाले हैं। नायक नायिका की यह नई जोड़ी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाने वाली है।

उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म “गंगा किनारे परदेशी” को आशीर्वाद दिया है “महामंडलेश्वर 1008 श्री अनंत विभूषित अरुण गिरी जी महाराज एनवायरमेंट बाबा ने। इस फ़िल्म की शूटिंग फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि विभिन्न क्षेत्रों एवं रमणीय स्थलों पर की जाएगी।

इस फ़िल्म में सत्येंद्र सिंह राजपूत, अलीशा अली खान, तनुश्री चटर्जी, शाहबाज खान, केके गोस्वामी, अरुण सिंह काका, धर्मेंद्र कुमार,  नीलू यादव, अभय बंसल, रमेश द्विवेदी और उमेश सिंह नजर आएंगे। भोजपुरी फ़िल्म “गंगा किनारे परदेसी” के निर्देशक एन आर घिमरे, लेखक अविनाश कुमार रजक, डीओपी दिव्यराज सुबेदि, फाइट मास्टर शुक्रज शाह, डांस मास्टर पप्पू खन्ना हैं। आर्ट रणधीर का है। ईपी आशीष कुमार हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button