Breaking News

सनातन ब्रह्म समाज यूथ आर्मी की बैठक संपन्न

वाराणसी। सातोंमहुआ स्थित अजय मिश्रा के आवास पर सनातन ब्रह्म समाज यूथ आर्मी की बैठक आहूत की गई , जिसमें केंद्रीय टीम एवं यूथ आर्मी के सदस्य उपस्थित थे, बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण तथा कार्यकर्ता विकास समेत कई बिंदुओं पर वृहद चर्चा हुआ जिसके सार्थक परिणाम भी निकले।

बताते चलें संगठन के आगामी कार्यक्रम श्री परशुराम सम्मान पदयात्रा पर भी विशेष चर्चा किया गया तथा बैठक में उपस्थित लोगों से पदयात्रा के रूपरेखा के संदर्भ में विचार मांगे गए, बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा प्राप्त विचारों के आधार पर पदयात्रा के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जल्द ही आप सभी को भी उक्त निर्णय से अवगत करा दिया जाएगा। बैठक की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सरस्वती वंदना से हुआ तथा समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से श्री विपिन पांडे संस्थापक सनातन ब्रह्म समाज संरक्षक मंडल टोली से श्री बसंत चौबे कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सिविल कोर्ट वाराणसी,श्री मनीष पाण्डेय,श्री श्याम मोहन त्रिपाठी,श्री अवधेश त्रिपाठी,आनंदरत्न उपाध्याय केंद्रीय उपाध्यक्ष यूथ आर्मी,पीयूष कुमार दुबे केंद्रीय सचिव यूथ आर्मी,नवीन चौबे छात्र संघ महामंत्री बलदेव पीजी कॉलेज बड़ागांव,प्रतीक दुबे छात्र संघ उपाध्यक्ष उदय प्रताप कॉलेज,आकाश पाण्डेय अध्यक्ष पद प्रत्याशी बलदेव पीजी कॉलेज बड़ागांव,डेविड मिश्रा आईटी सेल प्रभारी सनातन धर्म समाज,हेमंत मिश्रा आईटी सेल प्रभारी सनातन ब्रह्म समाज,प्रवीण मिश्रा पत्रकार,दिलीप दुबे केंद्रीय सचिव,अक्षय मिश्र महामंत्री,राजन दुबे सचिव यूथ आर्मी,गृजेश मिश्रा अध्यक्ष बड़ागांव ब्लॉक तथा संगठन के कई विप्र बंधु बैठक में उपस्थित रहे!

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button