Entertainment

जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आए सलमान, फ्रंटलाइन वर्कर्स में बांटा खाना

मुंबई । कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे है। कोई खाना बांट रहा है, तो कोई किसी अन्य तरीके से अपनी मदद दे रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक बार फिर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने रविवार को 5 हजार लोगों के बीच खाना बांटा है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने सलमान का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें खाने के पैकेट्स और पानी की बोतल लाइन से रखे नजर आ रहे हैं। वहीं, सलमान खान मौके पर वहां पहुंचते हैं और खुद खाना चखकर उसकी क्वालिटी का परिक्षण करते नजर आते हैं। एक्टर का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस इसपर दिल खोलकर प्यार लुटाते देखे जा रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि पिछले लॉकडाउन में सलमान खान की फूड वैन्स ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को खाने के पैकेट बांटे थे। इस बार सलमान खान के बींग हैंग्री नाम के फूड ट्रक्स जुहू और वर्ली के आसपास के लोगों तक खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। एक्टर के इस वीडियो को 33 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर उनका शुक्रियाअदा करते देखे गए हैं।

बता दें कि, सलमान खान इस साल की ईद पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म `राधे` को रिलीज कर रहे हैं। जिसे देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ है। जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट दिशा पटानी नजर आने वाली हैं। फिल्म 13 मई को रिलीज होगी। वहीं, इस फिल्म का पहला गाना `सीटी मार` आज यानी 26 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button