Breaking News

संतों का भाजपा ने हमेशा किया सम्मान : डॉ. रमापति

संतों ने समाज को दिखाया सत्य का रास्ता : गिरीश चन्द्र तिवारी

देवरिया | भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर जनपद देवरिया के सभी 28 मंडलों में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा गुरुद्वारों,मठ- मंदिरों में जाकर साधु- सन्त महात्मा का पूजन कर उनको सम्मानित किया।नई काॅलोनी स्थित गुरुद्वारा में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी और किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने ग्रन्थि दामोदर सिंह को अंगवस्त्र , पुस्तक और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सन्त समाज का सम्मान किया जा रहा है। संतों ने समाज को सदमार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे देश मे साधु संतों का सम्मान करके सन्त समाज के आदर्शो को आमजनमानस तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। गुरुद्वारा के ग्रन्थि दामोदर सिंह ने कहा कि भाजपा ने धर्म को सम्मान दिया है। बरहज विधानसभा के मईल में देवरहवा बाबा आश्रम पहुंचकर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने संतों का सम्मान किया है।गुरुपूर्णिमा के पर्व का पौराणिक महत्व है।हम सभी को अपने गुरुजनों के आदर्श से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संतों का जीवन हमें सदैव अच्छे रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

वही देवरिया विधानसभा के देवरिया नगर मण्डल द्वारा हनुमान मन्दिर के छोटे महाराज राजेश नारायण को विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में किसान मोर्चा के प्रभारी जिला महामंत्री भाजपा श्रीनिवास मणि ने जिला पंचायत परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ज्योति शंकर महाराज, बरहज विधानसभा के श्री बारीपुर हनुमान मंदिर में मानवीर सिंह,नीरज शाही बैरौना, रितेश शर्मा ने महंत गोपाल दास जी महाराज सहित रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ जी मे जिला मंत्री भगवान यादव, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने इंदुपर काली माता मंदिर, रामपुर विधानसभा में जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मुकेश राय, बरहज विधानसभा में देवरहवा बाबा आश्रम में शिव कुमार सिंह, पथरदेवा विधानसभा में रविन्द्र राय कुँवर, प्रवीण तिवारी, भाटपाररानी में जिला उपाध्यक्ष हृदयलाल शर्मा , संजय सिंह सलेमपुर विधानसभा में रजनीकान्त सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष ने मंदिरों में जाकर साधु संतों को सम्मानित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय, भूपेंद्र सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, अंकुर राय, अमित कुमार दूबे,रामदास मिश्र , अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, गोविंद मणि,एडवोकेट अजय कुमार दूबे, अनिल गुप्ता,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, सुबोध जायसवाल, अमित सिंह बबलू,दीपक वर्मा,अखिलेश मिश्रा, दिनेश गुप्ता,मधुसूदन सोनी,अश्वनी मणि बजरंगी,रामदास मिश्रा,हंसनाथ यादव,वीरेंद्र सिंह,संजू सोनी उपस्थित रहे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button