Breaking News

समाज के आर्थिक स्वावलंबन का मुख्य मार्ग है सहकार भारती : कामेश्वर

बरहज, देवरिया । भारत वर्ष में सहकारिता की प्राचीन परंपरा रही है । यह समाज के आर्थिक स्वावलंबन का मुख्य मार्ग है । यह दलीय राजनीति से ऊपर उठकर आर्थिक अनुशासन का पालन और दायित्वों का बोध कराता है । सहकार भारती में स्वच्छ छवि के समाजसेवी लोगों को जोड़ना इसका प्रमुख कार्य है । सहकारिता का उद्देश्य नो प्रॉफिट, नो लॉस पर आधारित है । उक्त बातें सहकारिता भारती के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कामेश्वर तिवारी ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही । श्री तिवारी ने कहा कि सहकार भारती में संगठन को विशेष महत्व दिया जाता है । पूरे देश में पिछले 40 वर्षों से कार्य चल रहा है, सर्वप्रथम महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि प्रांतों से प्रारंभ होकर आज पूरे देश में सरकार भारती अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से भेदभाव रहित होकर अपने लक्ष्य को अग्रसर हो रहा है , आगे श्री तिवारी ने बताया कि सहकारिता द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आर्थिक समस्याओं का समाधान, सहकारी संस्थाओं का निर्माण तथा उसके लिए योग्य कार्यकर्ताओं के निर्माण संस्कार देने की व्यवस्था करना, राष्ट्रीयता एवं सामाजिक दायितवबोध का प्रचार प्रसार सहकार भारती की मान्यताएं है। इस अवसर पर पूर्व नपा चेयरमैन अजीत जायसवाल, पूर्व सभासद प्रदीप जायसवाल, मुरारी अग्रवाल,शिवशंकर जायसवाल, सावित्री राय,आदि उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button