
सफाई कर्मचारीयों ने 11 सूत्री माँगों को लेकर किया हड़ताल
महाराजगंज। आज नौतनवां में नगर पालिका के सफाई कर्मचारीयों ने 11 सूत्री माँगों को लेकर हड़ताल किया । आज नगर पालिका के स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंध उत्तर प्रदेश के शाखा नौतनवां के बैनर तले नगर सफाई कर्मचारीयों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से 11 सूत्री माँग पूरी नही होगी तब तक नगर में सफाई नही करेगें ।कर्मचारी संध के नगर शाखा अध्यक्ष ताहिर अली ने कहा कि आज शनिवार सुबह10 बजे से शाम पांच बजे तक धरने पर बैठेगें और रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार से जब तक मांग पूरी नही होगी तब तक धरने पर बैठे रहेगें । इस धरने में उपास्थित विरेन्द्र, असलम, शाबिर, पप्पू, रमेश्वर ताहिर , जितेन्द्र, सफायत अली, सेराज्जुदीन, राधे, अजय, धरम, बिरज, जाबिर, जोगिन्दर, शान्ति देवी, बेबी, अनिता, राधिका, गायत्री देवी, सोमनी देवी, आदि सफाई कर्मचारी उपास्थित रहें।



