Breaking News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदल दिए दर्जनों जिलाध्यक्ष

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्षों में बड़ा बदलाव किया है। अखिलेश यादव ने समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यादव की यूथ ब्रिगेड के नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। समाजवादी पार्टी ने नए जिला अध्यक्षों की ऑफिशियल लिस्ट भी जारी कर दी है।
सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड केे 15 जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों में बदलाव किया है। वहीं अखिलेश यादव ने समाजवादी युवजन सभा के 20 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। साथ ही समाजवादी लोहिया वाहिनी के 11 जिला अध्यक्षों को हटाकर नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button