Breaking News

ग्रामीण महिलाओं को कोरोना से बचाव एवं टीकाकरण को किया जागरूक

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के मल्देवा गांव में कोविड-19 से बचाव एवं टीकाकरण जागरूकता अभियान को लेकर एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना का प्रकोप कम हुआ है, समाप्त नही।इसलिए सावधानी पूर्वक मास्क का प्रयोग,सामाजिक दूरी व साफ सफाई जरूरी है। सभी लोग समय से कोरोना का टीका लगवाकर,अपना व अपने परिवार की सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गरीब जरूरतमंदों को अनेक प्रकार की सेवाएं दी जाती हैं। जो एक अच्छी पहल है, इससे जागरूकता अभियान को बल मिलेगा और लोग एक दूसरे को जागरूक करेंगे।अध्यक्षता कर रहे संस्था के आंचलिक प्रबन्धक शैलेश सिंह ने कहा कि जागरूकता ही कोरोना से बचाव है।

उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से ग्रामीण महिलाओं के साथ उनके पतियों को आमंत्रित कर संस्था द्वारा कोरोना के प्रति जागरूक कर, कोविड किट और 100 रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय रिश्क आफिसर प्रवीण कुमार मिश्रा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समस्त महिलाओं की पहचान करना एवं उन्हें प्रेरित कर वित्तीय सेवाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सेवाएं ईमानदारी पूर्वक समय से तथा कुशलतापूर्वक प्रदान करना है। इसके तहत संस्था द्वारा सीएसआर गतिविधि के तहत जिले के दुद्धी शाखा में कोविड-19 जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही अपनी संस्था के विचारों से सभी को अवगत कराने के साथ ही सभी को कोरोना से बचने के उपाय भी बताए। इस मौके पर संस्था के क्षेत्रीय रिश्क आफिसर प्रवीण कुमार मिश्रा, अनुराग जायसवाल बीएम, अनंत कुमार एचईएस मैनेजर, सुजीत कुमार, रोहित यादव, अतहर अली, विकाश यादव, विकास सोनी, धर्मेंद्र सोनी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button