Breaking News

योगी सरकार के मंत्रियों को मिले विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को ग्राम्य विकास

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य में नवगठित मंत्रिमंडल के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परामर्श से विभागों का बंटवारा कर दिया है। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी के पास गृह और कार्मिक सहित वे सभी 34 विभाग रहेंगे जो पिछली सरकार में भी उनके पास थे।राज्य के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की ओर से शनिवार को देर शाम जारी मंत्रियों के विभागों की सूची के अनुसार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग दिया गया है। पिछली सरकार में मौर्य के पास लोक निर्माण विभाग भी था। यह विभाग अब कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को दिया गया है।विभागों की सूची से स्पष्ट है कि पिछली सरकार में भी रहे इस बार के अधिकांश मंत्रियों के विभागों को बरकरार रखा गया है। योगी को नियुक्ति, गृह, कार्मिक, खनन, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और विधि एवं न्याय सहित 34 विभाग सौंपे गये हैं।

ज्ञात हो कि पिछली सरकार में विधि एवं न्याय विभाग ब्रजेश पाठक के पास था।योगी ने मंत्रियों को विभागों का दायित्व सौंपे जाने पर बधाई देते हुए जनविश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के समस्त  मंत्री गण को उनका दायित्व प्राप्त होने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘जन विश्वास’ की कसौटी पर खरे उतरेंगे। आपका परिश्रम, प्रतिभा, प्रतिबद्धता और अनुभव जन अपेक्षाओं की पूर्ति में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होंगे। पुनश्च बधाई।”मंत्रियों को सौंपे गये विभागों की सूची में मौर्य को ग्राम विकास, खाद्य प्रसंस्करण और मनोरंजन कर सहित कुल छह विभाग तथा पाठक को तीन विभाग स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग सौंपे गये हैं।

कैबिनेट मंत्रियों में सुरेश खन्ना को वित्त एवं संसदीय कार्य, सूर्य प्रताप शाही काे कृषि, स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण, बेबीरानी मौर्य को महिला एवं बाल विकास, लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास एवं चीनी मिल, जयवीर सिंह को पर्यटन एवं संस्कृति, धर्मपाल सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा पशुधन विभाग और नंदगोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास विभाग सौंपा गया है।इसके अलावा कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी को पंचायती राज, अनिल राजभर को श्रम, राकेश सचान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास और ऊर्जा विभाग, योगेन्द्र उपाध्याय काे उच्च शिक्षा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, आशीष पटेल को प्रावधिक शिक्षा और उपभोक्ता संरक्षण तथा संजय निषाद को मत्स्य विभाग का प्रभार दिया गया है।

ये है विभागों का बंटवारा

1- मुख्यमंत्री योगी : गृह एवं आवास समेत 34 विभाग

2- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : ग्राम्य विकास विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण समेत छह विभाग

3- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक : चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत तीन विभाग

कैबिनेट मंत्री

1-सुरेश कुमार खन्ना – वित्त एवं संसदीय कार्य

2-सूर्य प्रताप शाही – कृषि एवं कृषि शिक्षा

3-स्वतंत्र देव सिंह – जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण

4-बेबी रानी मौर्य – महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार

5-लक्ष्मी नारायण चौधरी – गन्ना विकास एवं चीनी मिलें

6-जयवीर सिंह – पर्यटन एवं संस्कृति

7-धर्मपाल सिंह – पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण समेत छह विभाग

8-नन्द गोपाल गुप्ता नंदी – औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन समेत चार विभाग

9-भूपेंद्र सिंह चौधरी – पंचायती राज

10-अनिल राजभर – श्रम एवं सेवा योजन

11-जितिन प्रसाद – लोक निर्माण

12-राकेश सचान – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खादी विभाग

13-अरविंद कुमार शर्मा – नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग

14-योगेन्द्र उपाध्याय – उच्च शिक्षा

15-आशीष पटेल – प्राविधिक शिक्षा

16-डॉ संजय निषाद – मत्स्य

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री

1-नितिन अग्रवाल – आबकारी एवं मद्य निषेध

2-कपिल देव अग्रवाल – व्यवसायी शिक्षा एवं कौशल विकास

3-रविंद्र जायसवाल – स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन

4-संदीप सिंह – बेसिक शिक्षा

5-गुलाब देवी – माध्यमिक शिक्षा

6-गिरीश चंद्र यादव – खेल एवं युवा कल्याण

7-धर्मवीर प्रजापति – कारागार एवं होमगार्ड्स

8-असीम अरुण – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

9-जेपीएस राठौर – सहकारिता

10-दयाशंकर सिंह – परिवहन

11-नरेंद्र कश्यप – पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण

12-दिनेश प्रताप सिंह – उद्यान एवं कृषि विपणन

13-अरुण कुमार सक्सेना – वन एवं पर्यावरण

14-दयाशंकर मिश्र दयालु – आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

राज्य मंत्री

1-मयंकेश्वर सिंह – संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग

2-दिनेश खटीक – जल शक्ति

3-संजीव गोंड – समाज कल्याण

4-बलदेव सिंह ओलख – कृषि एवं कृषि शिक्षा

5-अजीत पाल – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

6-जसवंत सैनी – संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास

7-रामकेश निषाद – जल शक्ति

8-मनोहर लाल मन्नू कोरी – श्रम एवं सेवायोजन

9-संजय गंगवार – गन्ना विकास एवं चीनी मिल

10-ब्रजेश सिंह – लोक निर्माण

11-केपी मलिक – वन एवं पर्यावरण

12-सुरेश राही – कारागार

13-सोमेन्द्र तोमर – ऊर्जा

14-अनूप प्रधान – राजस्व

15-प्रतिभा शुक्ला – महिला कल्याण, बाल कल्याण एवं पुष्टाहार

16-राकेश राठौर गुरु – नगर विकास

17-रजनी तिवारी – उच्च शिक्षा

18-सतीश शर्मा – खाद्य एवं रसद

19-दानिश आजाद अंसारी – अल्पसंख्याक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज

20-विजयलक्ष्मी गौतम – ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण

Related Articles

Back to top button