Entertainment

रूपल पटेल उर्फ कोकिला बेन 1 फरवरी को टेलिकास्ट होने वाले एक स्पेशल एपिसोड के लिए स्टार प्लस पर करेंगी वापसी

स्टार प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू कराता है। इस चैनल के पास शोज का एक कमाल का लाइनअप है जिसका मकसद न केवल एंटरटेन करना है, बल्कि एम्पावर करना भी है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, बातें कुछ अनकही सी और आंख मिचोली शामिल हैं, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं और दर्शकों द्वारा अच्छी तरह से स्वीकार किए गए हैं।

वहीं इस चैनल ने अतीत में ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे कुछ आइकोनिक शोज भी दिए हैं, और अब सुनने में आया है कि साथ निभाना साथिया की रूपल पटेल उर्फ कोकिला बेन दर्शकों को लुभाने के लिए एक बार फिर लौट रही हैं। इस पर आई लेटेस्ट अपडेट की मानें तो वो स्टार प्लस के स्पेशल एपिसोड में नजर आ सकती है जिसका प्रीमियर 1 फरवरी को होगा। अब जब दर्शक अपनी पसंदीदा कोकिला बेन को दोबारा स्क्रीन्स पर देखेंगे तो क्या होगा उनका रिएक्शन? बता दें, रूपल पटेल फेमस कोकिला बेन का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं।

साथ निभाना साथिया एक आइकोनिक शो था और इसके किरदार भी लोगों के दिलों में अब तक जिंदा है। दर्शकों ने कोकिला बेन के किरदार की भव्यता देखी, और रूपल पटेल की वापसी के बाद उनका नया प्रयास निस्संदेह दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखेगा।

Related Articles

Back to top button