Breaking News

पिछडो का सम्मान भाजपा में -आरपीएन

देवरिया। गरीबों का, पिछड़ों का विश्वास भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन वर्गों के लिए जो काम किया है वह बहुत ही सराहनीय है।पिछड़ी जातियों पर सभी दल जोर लगा रहे है,लेकिन पिछड़ी जातियां पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ी है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आर.पी.एन. सिंह ने देवरिया विधानसभा के नगर में पेपर मिल मालिक संजय सिंह के आवास पर,देवरिया देहात मण्डल के कोल्हुआ और बैतालपुर मण्डल के बसडीला में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी जातियों को लेकर चलने वाली पार्टी है। इसमें सभी जातियों का ख्याल रखा जाता है। भाजपा के कार्यकर्ता लगन व मेहनत के साथ पार्टी में बने रहते हैं वहीं आगे जाकर एक जिम्मेदारी निभाते हैं।भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है,वही और दल केवल अपने कार्यकर्ता का प्रयोग वोट इकठ्ठा करने के लिये करते है। यह पार्टी राष्ट्र के लिए काम करती है वोट के लिए नहीं।वही सपा, बसपा,कांग्रेस अपने वोट के लिये काम करती है।

अपना वोट बैंक बनाने के लिये समाज मे अगड़ा,पिछड़ा का बीज सपा और अन्य दल बो रहे है लेकिन अगड़ा और पिछड़ा भाजपा के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।इस बार उत्तर प्रदेश से सपा का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो जायेगा,बसपा पहले ही साफ हो चुकी है,कांग्रेस कईं दशकों से उत्तर प्रदेश में बेंटिलेटर पर है।इस दौरान सांसद दरभंगा गोपालजी ठाकुर, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, संजय सिंह,प्रेम अग्रवाल,नवीन सिंह, ब्रह्मा सिंह,शैलेन्द्र सिंह,अरविन्द चौहान,विपिन,रणविजय सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, सत्यप्रकाश, जीवन लाल,बैजनाथ,रजनीश आदि रहे।

Related Articles

Back to top button