Crime

सड़क हादसा : जीजा साली की मौत

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-09 पर गुरुवार तड़के ट्रक की टक्कर से कार सवार जीजा साली की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज़ सुबह लगभग साढ़े छह बजे दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे-09 के एक्सीडेंट ज़ोन में हुई ट्रक कार की आमने सामने की जोरदार टक्कर में कार सवार जीजा-साली समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-09 पर वाहनों की दोनों ओर से लंबी-लंबी लाइनें लग गई। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाए जाने के बाद यातायात बामुश्किल सुचारू हो सका। ट्रक चालक मौके से भाग गया,पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button