Breaking News

नगर भ्रमण एवं कलश यात्रा के साथ श्री बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आरम्भ

दुद्धी,सोनभद्र– नगर के जय बजरंग अखाड़ा परिसर रामनगर में श्री बजरंगबली की स्थापना निमित्त शनिवार को विहंगम मूर्ति को नगर दर्शन एवं भ्रमण कराते हुए, विशाल कलश यात्रा निकाली गई। शनिवार को प्रातः करीब 9 बजे डीहवार बाबा देव स्थान से निकाली गयी भव्य कलशयात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का काफिला मेन रोड होते हुए शिवाजी मराठा तालाब पहुंची। कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जत्था सरोवर से जल भरकर बजरंगबली के साथ नगर दर्शन में निकल पड़ी।

रास्ते में आने वाली श्री पंचदेव मंदिर, श्रीहनुमानजी मंदिर चौक, श्री राधाकृष्ण मंदिर, मां काली जी मंदिर, शिवाला मंदिर,श्री विष्णु मंदिर, रामनगर शिव मंदिर का समेत सभी मंदिरों का दर्शन पूजन करते हुए, कलशयात्रा वापस जय बजरंग अखाड़ा परिसर रामनगर पहुंची और कलश स्थापित किया। कार्यक्रम के अगुवा अनिल कुमार हलुवाई ने बतायाकि रविवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने रविवार को आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण कर,पुण्य का भागी बनने की अपील की है। इस दौरान धार्मिक एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोग सहयोग में लगे रहे। इस पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा की जिम्मेदारी कोतवाल श्रीकांत राय अपने सहयोगियों पुलिस कर्मियों के साथ संभाले रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button