State

राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर सर्वसम्मति से डीईआरसी अध्यक्ष चुने: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष पद के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश का नाम चुनने का सुझाव देते हुए कहा कि वह इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को करेगा।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने डीईआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी और उपराज्यपाल की पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे को ये सुझाव दिया।पीठ ने कहा, “क्या हर चीज को उच्चतम न्यायालय के तौर-तरीकों के अनुसार चलना होगा। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button